मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने कनाडा के अधिकारियों से झूठ बोलकर वहां की नागरिकता हासिल की थी. अब भारत कनाडा के रिश्ते जब सुधर रहे हैं तो कन
मुंबई आतंकी हमले का एक खूंखार किरदार अब बेमुल्क हो जाएगा. इस आतंकी का नाम तहव्वुर राणा है. मुंबई हमले की साजिश रहने वाला आतंकी तहव्वुर राणा कनाडा का निवासी है. लेकिन कनाडा ने अब पाकिस्तान में जन्मे इस टेररिस्ट की नागरिकता छीनने का फैसला किया है. कनाडा ने ये फैसला वहां के पीएम मार्क कार्नी की प्रस्तावित भारत यात्रा से ठीक पहले लिया है

