Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Divorce Rumours: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के 9 साल बाद अब तलाक की खबरें सामने आने लगी हैं, जिसने फैन्स को चौंका दिया है। हालांकि, अब इस मुद्दे पर खुद कपल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक लेटेस्ट व्लॉग के जरिए सच्चाई बताई है।
विवेक दहिया का करारा जवाब – “क्या तलाक लेने वाले साथ में चॉकलेट बनाते हैं?”
हाल ही में विवेक दहिया के एक व्लॉग पर एक यूजर ने तलाक को लेकर कमेंट किया, जिसका जवाब विवेक ने काफी सधा हुआ लेकिन तीखे अंदाज़ में दिया। उन्होंने कहा:
“हां हो रहा है… लेकिन क्या जो तलाक लेने वाले होते हैं वो साथ में खाना बनाते हैं? एक पति डेंगू वाली पत्नी के लिए चॉकलेट बना रहा है… क्या तलाक लेते तो ये बनता?”
दिव्यांका त्रिपाठी ने भी रखी बात
इस व्लॉग में दिव्यांका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और हंसते हुए बोलीं:
“पति डेंगू वाली पत्नी के कैलोरी के लिए चॉकलेट बना रहा है, क्या तलाक लेते तो ये बनता?”
अफवाहों पर जताई नाराजगी
विवेक ने आगे यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें सिर्फ नंबर्स (व्यूज़ और क्लिक्स) के लिए उड़ाई जाती हैं। उन्होंने कहा:
“आप प्लीज़ हर चीज को सच मत मानिए। सब कुछ नंबर्स के लिए है, आप लोग इतने भोले मत बनिए।”
बेबी प्लानिंग पर विवेक का रिएक्शन
जब बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया तो विवेक ने हंसते हुए कहा:
“इसका जवाब मेरे पास नहीं है, ये तो ऊपरवाला ही जानता है।”
कपल की लव स्टोरी
बता दें कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी और तब से लेकर अब तक टीवी की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक रहे हैं।
